भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रियतम / रामनरेश त्रिपाठी

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:33, 8 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सोकर तूने रात गँवाई।
आकर रात लौट गए प्रियतम
तू थी नींद भरी अलसाई।
रहकर निपट निकट जीवन भर
प्रियतम को पहचान न पाई।
यौवन के दिन व्यर्थ बिताए
प्रियतम की न कभी सुध आई।
कभी न प्रियतम से हँस बोली
कभी न मन से सेज बिछाई।
आज साज सज सजनी कर तू
प्रियतम की मन भर पहुँनाई।
अब की बिछुड़े फिर न मिलेंगे
कर ले अपनी आज भलाई।
भर भर लोचन धो घर बाहर
बाट बुहार अगोर अवाई।