भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रिया को दे वियोग परिताप, / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:01, 2 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=गीत-रत्नावली / गुलाब खंड…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


प्रिया को दे वियोग परिताप,
कैसे मन माना कि कभी आये न पलटकर आप
 
एक क्रौंच खग का सुन क्रंदन
लिखी आदि कवि ने रामायण
कैसे सहा किये पत्थर बन
कवि निज प्रिया-विलाप!
 
राम-वियोग-विकल वैदेही
गयी आपको रुला भले ही
पर रत्ना की सुधि आते ही
हाथ गये क्यों काँप!
 
जग को तो दे रहे अमृत, पर
पत्नी तड़पा की विष पाकर
राम-मन्त्र दे उसने कविवर
किया कौन-सा पाप!

प्रिया को दे वियोग परिताप,
कैसे मन माना कि कभी आये न पलटकर आप