भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रिय प्रवास / अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ / तृतीय सर्ग / पृष्ठ - ४" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 31: पंक्ति 31:
 
         विबुध-वृन्द विलोड़क शक्ति से।
 
         विबुध-वृन्द विलोड़क शक्ति से।
 
         शिशु विरुध्द समुद्यत हैं हुए॥65॥
 
         शिशु विरुध्द समुद्यत हैं हुए॥65॥
 +
 
जिस नराधिप की वशवर्तिनी।
 
जिस नराधिप की वशवर्तिनी।
 
सकल भाँति निरन्तर है प्रजा।
 
सकल भाँति निरन्तर है प्रजा।
 
जननि यों उसका कटिबध्द हो।
 
जननि यों उसका कटिबध्द हो।
 
कुटिलता करना अविधेय है॥66॥
 
कुटिलता करना अविधेय है॥66॥
 +
 
         जन प्रपीड़ित हो कर अन्य से।
 
         जन प्रपीड़ित हो कर अन्य से।
 
         शरण है गहता नरनाथ की।
 
         शरण है गहता नरनाथ की।
 
         यदि निपीड़न भूपति ही करे।
 
         यदि निपीड़न भूपति ही करे।
 
         जगत में फिर रक्षक कौन है?॥67॥
 
         जगत में फिर रक्षक कौन है?॥67॥
 +
 
गगन में उड़ जा सकती नहीं।
 
गगन में उड़ जा सकती नहीं।
 
गमन संभव है न पताल का।
 
गमन संभव है न पताल का।
 
अवनि-मध्य पलायित हो कहीं।
 
अवनि-मध्य पलायित हो कहीं।
 
बच नहीं सकती नृप-कंस से॥68॥
 
बच नहीं सकती नृप-कंस से॥68॥
 +
 
         विवशता किससे अपनी कहूँ।
 
         विवशता किससे अपनी कहूँ।
 
         जननि! क्यों न बनूँ बहु-कातरा।
 
         जननि! क्यों न बनूँ बहु-कातरा।
 
         प्रबल-हिंसक-जन्तु-समूह में।
 
         प्रबल-हिंसक-जन्तु-समूह में।
 
         विवश हो मृग-शावक है चला॥69॥
 
         विवश हो मृग-शावक है चला॥69॥
 +
 
सकल भाँति हमें अब अम्बिके!
 
सकल भाँति हमें अब अम्बिके!
 
चरण-पंकज ही अवलम्ब है।
 
चरण-पंकज ही अवलम्ब है।
 
शरण जो न यहाँ जन को मिली।
 
शरण जो न यहाँ जन को मिली।
 
जननि, तो जगतीतल शून्य है॥70॥
 
जननि, तो जगतीतल शून्य है॥70॥
 +
 
         विधि अहो भवदीय-विधन की।
 
         विधि अहो भवदीय-विधन की।
 
         मति-अगोचरता बहु-रूपता।
 
         मति-अगोचरता बहु-रूपता।
 
         परम युक्ति-मयीकृति भूति है।
 
         परम युक्ति-मयीकृति भूति है।
 
         पर कहीं वह है अति-कष्टदा॥71॥
 
         पर कहीं वह है अति-कष्टदा॥71॥
 +
 
जगत में यक पुत्र बिना कहीं।
 
जगत में यक पुत्र बिना कहीं।
 
बिलटता सुर-वांछित राज्य है।
 
बिलटता सुर-वांछित राज्य है।
 
अधिक संतति है इतनी कहीं।
 
अधिक संतति है इतनी कहीं।
 
वसन भोजन दुर्लभ है जहाँ॥72॥
 
वसन भोजन दुर्लभ है जहाँ॥72॥
 +
 
         कलप के कितने वसुयाम भी।
 
         कलप के कितने वसुयाम भी।
 
         सुअन-आनन हैं न विलोकते।
 
         सुअन-आनन हैं न विलोकते।
 
         विपुलता निज संतति की कहीं।
 
         विपुलता निज संतति की कहीं।
 
         विकल है करती मनु जात को॥73॥
 
         विकल है करती मनु जात को॥73॥
 +
 
सुअन का वदनांबुज देख के।
 
सुअन का वदनांबुज देख के।
 
पुलकते कितने जन हैं सदा।
 
पुलकते कितने जन हैं सदा।
 
बिलखते कितने सब काल हैं।
 
बिलखते कितने सब काल हैं।
 
सुत मुखांबुज देख मलीनता॥74॥
 
सुत मुखांबुज देख मलीनता॥74॥
 +
 
         सुखित हैं कितनी जननी सदा।
 
         सुखित हैं कितनी जननी सदा।
 
         निज निरापद संतति देख के।
 
         निज निरापद संतति देख के।
 
         दुखित हैं मुझ सी कितनी प्रभो।
 
         दुखित हैं मुझ सी कितनी प्रभो।
 
         नित विलोक स्वसंतति आपदा॥75॥
 
         नित विलोक स्वसंतति आपदा॥75॥
 +
 
प्रभु, कभी भवदीय विधन में।
 
प्रभु, कभी भवदीय विधन में।
 
तनिक अन्तर हो सकता नहीं।
 
तनिक अन्तर हो सकता नहीं।
 
यह निवेदन सादर नाथ से।
 
यह निवेदन सादर नाथ से।
 
तदपि है करती तव सेविका॥76॥
 
तदपि है करती तव सेविका॥76॥
 +
 
         यदि कभी प्रभु-दृष्टि कृपामयी।
 
         यदि कभी प्रभु-दृष्टि कृपामयी।
 
         पतित हो सकती महि-मध्य हो।
 
         पतित हो सकती महि-मध्य हो।
 
         इस घड़ी उसकी अधिकारिणी।
 
         इस घड़ी उसकी अधिकारिणी।
 
         मुझ अभागिन तुल्य न अन्य है॥77॥
 
         मुझ अभागिन तुल्य न अन्य है॥77॥
 +
 
प्रकृति प्राणस्वरूप जगत्पिता।
 
प्रकृति प्राणस्वरूप जगत्पिता।
 
अखिल-लोकपते प्रभुता निधे।
 
अखिल-लोकपते प्रभुता निधे।
 
सब क्रिया कब सांग हुई वहाँ।
 
सब क्रिया कब सांग हुई वहाँ।
 
प्रभु जहाँ न हुई पद-अर्चना॥78॥
 
प्रभु जहाँ न हुई पद-अर्चना॥78॥
 +
 
         यदिच विश्व समस्त-प्रपंच से।
 
         यदिच विश्व समस्त-प्रपंच से।
 
         पृथक से रहते नित आप हैं।
 
         पृथक से रहते नित आप हैं।
 
         पर कहाँ जन को अवलम्ब है।
 
         पर कहाँ जन को अवलम्ब है।
 
         प्रभु गहे पद-पंकज के बिना॥79॥
 
         प्रभु गहे पद-पंकज के बिना॥79॥
 +
 
विविध-निर्जर में बहु-रूप से।
 
विविध-निर्जर में बहु-रूप से।
 
यदिच है जगती प्रभु की कला।
 
यदिच है जगती प्रभु की कला।

23:36, 29 जुलाई 2011 के समय का अवतरण

विकट – दर्शन कज्जल – मेरु सा।
सुर गजेन्द्र समान पराक्रमी।
द्विरद क्या जननी उपयुक्त है।
यक पयो-मुख बालक के लिये॥६१॥
व्यथित हो कर क्यों बिलखूँ नहीं।
अहह धीरज क्योंकर मै धरूँ।
मृदु – कुरंगम शावक से कभी।
पतन हो न सका हिम शैल का॥६२॥
विदित है बल, वज्र-शरीरता।
बिकटता शल तोशल कूट की।
परम है पटु मुष्टि - प्रहार में।
प्रबल मुष्टिक संज्ञक मल्ल भी॥६३॥
पृथुल - भीम - शरीर भयावने।
अपर हैं जितने मल कंस के।
सब नियोजित हैं रण के लिए।
यक किशोरवयस्क कुमार से॥६४॥
        विपुल वीर सजे बहु-अस्त्र से।
        नृपति-कंस स्वयं निज शस्त्र ले।
        विबुध-वृन्द विलोड़क शक्ति से।
        शिशु विरुध्द समुद्यत हैं हुए॥65॥

जिस नराधिप की वशवर्तिनी।
सकल भाँति निरन्तर है प्रजा।
जननि यों उसका कटिबध्द हो।
कुटिलता करना अविधेय है॥66॥

        जन प्रपीड़ित हो कर अन्य से।
        शरण है गहता नरनाथ की।
        यदि निपीड़न भूपति ही करे।
        जगत में फिर रक्षक कौन है?॥67॥

गगन में उड़ जा सकती नहीं।
गमन संभव है न पताल का।
अवनि-मध्य पलायित हो कहीं।
बच नहीं सकती नृप-कंस से॥68॥

        विवशता किससे अपनी कहूँ।
        जननि! क्यों न बनूँ बहु-कातरा।
        प्रबल-हिंसक-जन्तु-समूह में।
        विवश हो मृग-शावक है चला॥69॥

सकल भाँति हमें अब अम्बिके!
चरण-पंकज ही अवलम्ब है।
शरण जो न यहाँ जन को मिली।
जननि, तो जगतीतल शून्य है॥70॥

        विधि अहो भवदीय-विधन की।
        मति-अगोचरता बहु-रूपता।
        परम युक्ति-मयीकृति भूति है।
        पर कहीं वह है अति-कष्टदा॥71॥

जगत में यक पुत्र बिना कहीं।
बिलटता सुर-वांछित राज्य है।
अधिक संतति है इतनी कहीं।
वसन भोजन दुर्लभ है जहाँ॥72॥

        कलप के कितने वसुयाम भी।
        सुअन-आनन हैं न विलोकते।
        विपुलता निज संतति की कहीं।
        विकल है करती मनु जात को॥73॥

सुअन का वदनांबुज देख के।
पुलकते कितने जन हैं सदा।
बिलखते कितने सब काल हैं।
सुत मुखांबुज देख मलीनता॥74॥

        सुखित हैं कितनी जननी सदा।
        निज निरापद संतति देख के।
        दुखित हैं मुझ सी कितनी प्रभो।
        नित विलोक स्वसंतति आपदा॥75॥

प्रभु, कभी भवदीय विधन में।
तनिक अन्तर हो सकता नहीं।
यह निवेदन सादर नाथ से।
तदपि है करती तव सेविका॥76॥

        यदि कभी प्रभु-दृष्टि कृपामयी।
        पतित हो सकती महि-मध्य हो।
        इस घड़ी उसकी अधिकारिणी।
        मुझ अभागिन तुल्य न अन्य है॥77॥

प्रकृति प्राणस्वरूप जगत्पिता।
अखिल-लोकपते प्रभुता निधे।
सब क्रिया कब सांग हुई वहाँ।
प्रभु जहाँ न हुई पद-अर्चना॥78॥

        यदिच विश्व समस्त-प्रपंच से।
        पृथक से रहते नित आप हैं।
        पर कहाँ जन को अवलम्ब है।
        प्रभु गहे पद-पंकज के बिना॥79॥

विविध-निर्जर में बहु-रूप से।
यदिच है जगती प्रभु की कला।
यजन पूजन से प्रति-देव के।
यजित पूजित यद्यपि आप हैं॥80॥