भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फिर जल गया रावण / मनोज चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= मनोज चौहान }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
| रचनाकार= {{KKGlobal}}
+
|रचनाकार=मनोज चौहान
{{KKRachna
+
| रचनाकार= मनोज चौहान
+
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}  
 
{{KKCatKavita}}  
 
<poem>
 
<poem>
 
 
फिर जल गया है रावण
 
फिर जल गया है रावण
 
हर बार की तरह
 
हर बार की तरह

15:58, 4 मार्च 2016 के समय का अवतरण

फिर जल गया है रावण
हर बार की तरह
फूटते पटाखों के शोर
और तालियों की
गड़गड़ाहट के बीच l

बहन के अपमान का
प्रतिशोध लेने को
जो कर बैठा दुसाहस
माता सीता के हरण का
मगर मर्यादित रहा
फिर भी
कायम रह पाई थी
वैदेही की पवित्रता l

लेकिन क्या सच में
इतना क्रूर था वह
जितने निर्मम
और विकृत मानसिकता के
गुलाम हैं ये
कलयुगी रावण l

मासूम बच्चियों को नोचते
तो कभी निर्दोष और अबोध
बचपन को
पेट्रोल छिड़ककर
आग लगा देने वाले
आततायी
या फिर मनुष्य रूप में
भूलवश जन्मे पशु ?

उदंड और अभिमानी
उस रावण का
अंत तो हो गया था
बहुत पहले
दंड स्वरुप
मगर कब अवतरित होंगे
इन कलयुगी रावणों को
संहारने वाले राम ?