भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फूटी थी निस्सार नदी / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: <poem> फूटी थी निस्सार नदी पतली सी इक धार नदी छोड- अपना घर बार नदी मानो ...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{KKGlobal}}
 +
{{KKRachna
 +
|रचनाकार=प्रेम भारद्वाज
 +
|संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज
 +
}}
 +
[[Category:ग़ज़ल]]
 
<poem>
 
<poem>
 
फूटी थी निस्सार नदी
 
फूटी थी निस्सार नदी

07:27, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण

फूटी थी निस्सार नदी
पतली सी इक धार नदी

छोड- अपना घर बार नदी
मानो भूत सवार नदी

कहती क्या मछली इसको
जिसकी थी सरकार नदी

उफने भी, पुल के नीचे
बहती आखिरकार नदी

बाँधोंगे तब निकलेगी
बिजली बन घर-द्वार नदी

हिम बादल बारिश कोहरा
सबका असली सार नदी

तोड़ेगी तटबंधों को
तब खोदेगी घार नदी

होना बादल फिर सागर से
प्रेम करे बेकार नदी