भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फूल लड़ाई / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रामनरेश पाठक
 
|रचनाकार=रामनरेश पाठक
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=शहर छोड़ते हुए / रामनरेश पाठक
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

14:47, 9 सितम्बर 2017 के समय का अवतरण

लोग
रौशनी से डरते हैं
सच से कतराते हैं
टेसू कहाँ फूलें ?

देह
देह के आ जाने को डरती है
कोहबर घर से कतराती है
गुलाब कहाँ उगें ?

गीत के पोखर
आदमी से डरते हैं
अपनी ही मेंड़ से कतराते हैं
कमल कहाँ झूमें ?

आओ
जुगनू की छाँव में
प्यार करें और अलग हो जायें

एक बड़ी लड़ाई
छिड़ने वाली है !