भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बदगुमाँ आज सारी महफ़िल है / संजू शब्दिता

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:09, 30 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजू शब्दिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बदगुमाँ आज सारी महफ़िल है
जाने किस राह किसकी मंज़िल है

हाले -दिल हम बयां करें कैसे
शहर का मसअला मुक़ाबिल है

उम्र बीती है मेरी सहरा में
दूर तक दरिया है न साहिल है

वो मेरी ग़ज़लों का ही है हिस्सा
वो कहाँ जिन्दगी में शामिल है

दिल मेरी एक भी नहीं सुनता
कैसा गुस्ताख़ ये मेरा दिल है