भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बरगद बाबा / सावित्री परमार

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:14, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सावित्री परमार |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बरगद बाबा कितने अच्छे
करते प्यार इन्हें सब बच्चे।

चाहे कितनी धूप पड़े
चाहे जितनी शीत पड़े,
हँसते रहते हरदम चाहे
आँधी आए, धूल उड़े।

कहते किस्से सच्चे-सच्चे,
बरगद बाबा कितने अच्छे।

बड़ी निराली इनकी माया
लंबी-चौड़ी इनकी काया,
आता जो भी इनके द्वारे
हर प्राणी को मिलती छाया।

इनके लिए सभी हैं अच्छे,
करते प्यार इन्हें सब बच्चे।