भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बसन्त-संध्या / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:35, 5 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=कल सुबह होने के पहले / श…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उन आँखों की चमक
बढ़ गई है
जिनमें
अँधेरे के पार
प्रतीक्षार्थिनी थी
एक सुबह !
खिल गया है
वह मुख
जिसके प्रकाश में
चल रही है
यह अन्तहीन यात्रा !
यात्रा जो शुरु नहीं हुई !
(1965)