भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बहन-भाई / रामदेव रघुबीर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:56, 26 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामदेव रघुबीर |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राखी बहनो का त्योहार,
युग-युग और घटनों के प्यार।
भाई राखो इसे सँवार,
बहनो की रक्षा का है तुम पर भार॥

बहनें करतीं हर वर्ष याद,
सुबे से लेकर आधी रात।
पूर्णनिमा के पुन्यों को ले धागों में,
भाई दे आशीर्वाद,
जुग-जुग जियो, सुहागन रहो।
करो ईश्वर और पति भक्ति,
तुझे मिले लक्ष्मी की शक्ति॥