भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बहुत तारीक सहरा हो गया है / नोशी गिलानी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:56, 9 सितम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नोशी गिलानी }} {{KKCatGhazal}} <poem> बहुत तारीक ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहुत तारीक सहरा हो गया है
हवा को शोर गहरा हो गया है

किसी के लम्स का ये मोजज़ा है
बदन सारा सुनहरा हो गया है

ये दिल देखूँ कि जिस के चार जानिब
तिरी यादों का पहरा हो गया है

वही है ख़ाल-ओ-ख़द में रौशनी सी
पे तिल आँखों का गहरा हो गया है

कभी उस शख़्स को देखा है तुम ने
मोहब्बत से सुनहरा हो गया है