भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बान्ध लिए अँजुरी में जूही के फूल / रवीन्द्र भ्रमर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:10, 26 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवीन्द्र भ्रमर |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बान्ध लिए
अँजुरी में
जूही के फूल ।

मधुर गन्ध,
मन की हर एक गली महक गई,
सुखद परस,
रग रग में चिनगी सी दहक गई
रोम-रोम
उग आए
साधों के शूल !!

जोन्हा का जादू
जिन पँखुरियों था फैला,
छू गन्दे हाथों
मैंने उन्हें किया मैला,
हाथ काट लो —
मेरे...
सज़ा है क़बूल !!

आह !
हो गई मुझसे
एक बड़ी भूल !
अँजुरी में
बान्ध लिए
जूही के फूल !!