भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भाँति-भाँति के त्योहारों से / रेनू द्विवेदी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:49, 16 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेनू द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भाँति-भाँति के त्योहारों से,
सुरभित देश हमारा है।
नीला अम्बर धानी धरती,
भारत सबसे न्यारा है।

बलिदानी यह पावन मिट्टी,
नव उमंग नित भरती है।
कण-कण में है शौर्य-पराक्रम,
वीरों की यह धरती है

सारी धरा प्रकाशित इससे,
नभ का यह ध्रुव तारा है।
नीला अम्बर---

विविध रूप के धर्म-जाति हैं,
विविध रूप की बोली है।
सात-रंग की चूनर ओढ़े,
मौसम करे ठिठोली है।

मोक्षदायिनी माँ गंगा की,
अविरल बहती धारा है।
नीला अम्बर---

वेदों की बहुमूल्य ऋचाएँ,
जीवन मूल्य बतातीं हैं।
नैतिकता का पाठ पढ़ाकर
धर्म-कर्म सिखलातीं हैं।

सत्यमेव जयते के सम्मुख,
विश्व समूचा हारा है।
नीला अम्बर---

भूमि-गर्भ अनमोल खजाना,
रक्षा कवच हिमालय है।
संस्कृति इसकी बहुत अनूठी,
हर घर यँहा शिवालय है।

पावन इस धरती पर प्रभु ने,
सुन्दर स्वर्ग उतारा है।
नीला अम्बर---

सर्व-प्रथम भारत दर्शन कर,
धन्य-धन्य सूरज होता।
किरणों का उपहार भेंट कर,
बीज ख़ुशी के नित बोता।

देव नमन भी करतें झुककर
अद्भुत यहाँ नजारा है।
नीला अम्बर---