भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"भीगा भीगा मन डोल रहा / ममता किरण" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ममता किरण }} {{KKCatGeet}} <poem> भीगा भीगा मन डोल रहा इस आँगन …)
 
पंक्ति 30: पंक्ति 30:
  
 
उन मस्त हवाओं की सन सन  
 
उन मस्त हवाओं की सन सन  
मन ढूंढ रहा है वो सावन !
+
मन ढूँढ़ रहा है वो सावन !
 
</poem>
 
</poem>

11:32, 12 अगस्त 2012 का अवतरण

भीगा भीगा मन डोल रहा
इस आँगन से उस आँगन !

यादों की अंजुरी से फिसले
जाने कितने मीठे लम्हे
लम्हों में दादी नानी है
किस्सों की अजब कहानी है

उन गलियों में कितना कुछ है
मन खोज रहा है वो बचपन !

वो प्यारी तकरारें माँ से
वो झगड़े भाई बहनों के
उन झगड़ो का सोंधापन है
गूंजा गूंजा सा हर क्षण है

उन खट्टी मीठी यादों में
सुध बुध भूला है ये तन मन !

छुप छुप मिलने के वो मौके
लगते खुशबू के से झोंके
उन झोंकों में एक सिहरन है
मेहँदी का भी गीलापन है

उन मस्त हवाओं की सन सन
मन ढूँढ़ रहा है वो सावन !