भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भीतर उत्सव है / विष्णुचन्द्र शर्मा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:14, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

-सुनों इसे
टीना!
‘कला
एक नृत्यरत
बगीचा है।
एक
उत्सव है
सागर का।
नृत्य
करती नदियाँ हैं
मंच पर
टीना!
तुम्हारी लय
तुम्हारी भंगिमा
मेरे भीतर
एक उत्सव
है सजीव।