भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भूल / कविता वाचक्नवी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:05, 18 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''भूल''' हम समय की रेत पर लिख न...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भूल


हम समय की
रेत पर
लिख नाम अपना
भूल जाते हैं कि हम
कण-कण उड़ेंगे
आँधियाँ तो क्या
जरा झोंका बहुत है
प्राण दरकाने लगे तो।