भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मज़ा चखाएंगे / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:57, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो काम बड़ों से हो न सका
करके वह काम दिखा देंगे,
हम सब से अच्छे देशों में
भारत का नाम लिखा देंगे।

खेती कर नए तरीके से
हम ढेरों अन्न उगाएँगे,
फिर देखें कैसे लोग यहाँ
भूखे-प्यासे रह जाएंगे!

झूठों को, बाईमानो को
हम ऐसा मज़ा चखाएंगे,
वे भूल चाल चलना टेढ़ी,
सीधे रास्ते पर आएंगे।