भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मदर रोमा : एक अ-काव्यात्मक विश्लेषण / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:32, 3 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=कल सुबह होने के पहले / श…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक शाम : रूमाल में रखकर सूरज निचोड़ती !
एक अन्तर : दर्पण के भीतर-बाहर !
एक सृष्टि : कमल के अन्तस में विकसित-
स्खलन का प्रकारान्तर से सम्पादन !
एक अनुभूति : छूने गयी बाँसुरी; सूँध आई साँस !
बबूल की छाल पहने-मुँह में कमल-नाल लिए
चीख़ती पोपले मुँहवाली एक संस्कृति !
(1964)