भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन को समर्पण / प्रमोद तिवारी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:42, 23 जनवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रमोद तिवारी |अनुवादक= |संग्रह=म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन को समर्पण चाहिए
मन का
मगर फिर क्या करें
तन का

अगर तुम रोशनी को
चाहते हो तो
बताओ आग फिर
कैसे नहीं होगी
जहां पर आग होगी
तो धुआँ होगा
धुआँ होगा
तो कैसे
रोशनी होगी
फिर तो विसर्जन चाहिए
तन का
मगर तन हो
मेरे मन का