भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माथे का चांद / वत्सला पाण्डे

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:33, 22 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वत्सला पाण्डे |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>मेरे माथे के च…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरे माथे के चांद को
चुरा लिया
एक अंधेरी रात ने

मैं ढूंढ़ती उसे

काली रात की पहचान
करूं भी तो कैसे

बस पहचान सकती हूं
अपना चांद

रह गया एक निशान
माथे पर
जहां चमका करता था
चांद