भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मूठी / हरिऔध

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:19, 2 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह भरी तो क्या जवाहिर से भरी।
जो नहीं हित-साधनाओं में सधी।
जब बँधी वह बाँधने ही के लिए।
तब अगर मूठी बँधी तो क्या बँधी।

लाल मुँह कर तोड़ दे कर दाँत को।
साधने में बैर के ही जब सधी।
जब खुले पंजा, बँधो मूका, बनी।
तब खुली क्या और क्या मूठी बँधी।