भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेढ़क की पतलून / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:42, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रेनी सीजन में मेढक जी
सिलवाने पहुँचे पतलून,
जिसे पहनकर घूमा जाए
डलहौजी या देहरादून!

दर्जी था मनमौजी, बोला
पहले सेहत जरा बनाओ,
थोड़ा खा-पी करके आओ
आकर तब पतलून सिलाओ!