भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मेरी आँखों में पड़ गयी गुलाल, पिया! (होली-गीत) / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=बिखरे फूल / गुलाब खंडेलव…)
 
पंक्ति 13: पंक्ति 13:
 
रस के भरे कचनार-सी बाँहें, गोरे गुलाब-से गाल, पिया!
 
मान भी कैसे करूँ अब तुमसे, आये बिता कर साल, पिया!
+
मान भी कैसे करूँ अब तुमसे, आये बिताकर साल, पिया!
 
इतने दिनों पर याद तो आयी! हो गयी मैं तो निहाल, पिया!
 
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
 
साँवरे-गोरे का भेद कहाँ अब, तन-मन लाल ही लाल, पिया!
 
आँखों में अंजन माथे पे बिंदिया, हाथ अबीर का थाल, पिया!
+
आँखों में अंजन, माथे पे बिँदिया, हाथ अबीर का थाल, पिया!
 
बचके गुलाब अब जा न सकोगे, लाख चलो हमसे चाल, पिया!
 
02:59, 21 जुलाई 2011 के समय का अवतरण

मेरी आँखों में पड़ गयी गुलाल, पिया!
रेशम की सुन्दर साड़ी मसक गयी, प्रीत बनी जंजाल, पिया!

रूप निगोड़ा कहाँ लेके जाऊँ, लद गयी फूलों से डाल, पिया!
रस के भरे कचनार-सी बाँहें, गोरे गुलाब-से गाल, पिया!

मान भी कैसे करूँ अब तुमसे, आये बिताकर साल, पिया!
इतने दिनों पर याद तो आयी! हो गयी मैं तो निहाल, पिया!

एक ही रंग में भीजे हैं दोनों, एक है दोनों का हाल, पिया!