भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरी सब सांझें लौटा दो / दर्शन दर्शी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:36, 8 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दर्शन दर्शी |संग्रह= }} <Poem> जिस परदेस में बसते हो त...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिस परदेस में बसते हो तुम
उस देस की रुत अलग है
उस देस के बादल और हैं
उस देस का सावन पराया
आकाश अजनबी धरती बेगानी
उस दुनिया की अलग कहानी

मूल डोगरी से अनुवाद : पद्मा सचदेव