भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरे माज़ी, धुंआ हो कर, तुम खो गए हो कहीं / नीना कुमार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal|| {{KKRachna |रचनाकार=नीना कुमार }} {{KKCatNazm}} <poem> मेरे माज़ी, ध...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | {{KKGlobal | + | {{KKGlobal}} |
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=नीना कुमार | |रचनाकार=नीना कुमार |
18:00, 25 मई 2013 के समय का अवतरण
मेरे माज़ी, धुंआ हो कर, तुम खो गए हो कहीं
ये अलग बात है, शायद, के तुम गए ही नहीं
कभी खुशबू, कभी सरगोशियाँ, बन बन के
तेरी गुज़री हुई साँसें, हैं, मुझे मिलने आतीं
हवा में, कब से हैं घुले, गुज़रे पलों के नगमें
लौट आतें हैं वो, सागर की लहरों की तरह,
और साहिल सा मैं बैठा हूँ शब्-ओ-रोज़ यहाँ
के एक रोज़ यूँ ही, सागर ही ना मैं बन जाऊँ