भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मैं और चादर / पूनम मनु
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:16, 26 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पूनम मनु |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
पिया के घर
जब भी बिछाती हूँ
पलंग पर चादर
दिल करता है
अपने मन के रंग
उकेर दूँ उस पर
पर नहीं भाती
उन्हें ये कल्पनाएँ
और न ही ऐसी चादर।
भर दे,
उत्साह से जो
उन्हें बैठते ही
इसलिए
उनके मन की पसंद बिछाती हूँ
बिस्तर पर
दोनों ही उनकी मनपसंद
मैं और चादर।