भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैखाना / शर्मिष्ठा पाण्डेय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:16, 3 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शर्मिष्ठा पाण्डेय }} {{KKCatKavita}} <poem> सबक...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सबको तकाजे इश्क के
हर दिल में प्यार है
हुजल-ए-ज़र्रीं में देखिये
सजता दीनार है

बेमायने लम्हों से
चुराए गए हैं पल
काटेंगे यूँ ही देखिये
उम्रे-दयार है

भटका किये सहरा में
रोज़, बे-सरो-सामाँ
क्या, काफिलों को देखिये
मंजिले-यार है

ये वक्त तंग, जहन तंग
और, तंगदिल शपा
मर्गे-जुनूँ है देखिये
जीना बेकार है

मुझको भी पिला दे
के, मैखाना बुलंद हो
वर्ना, शराब देखिये
मयकस की हार है