भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मो मन परी है यह बान / प्रतापबाला

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:48, 28 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतापबाला |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatP...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मो मन परी है यह बान।
चतुरभुज को चरण पठिहरि ना चाहूँ कछु आन।
कमल नैन विसाल सुंदर मंद मुख मुसकान॥
सुभग मुकुट सुहावनो सिर लसे कुंडल कान।
प्रगट भाल विशाल राजत भौंह मनहुँ कमान॥
अंग-अंग अनंग को छबि पीत पट पहिरान।
कृष्णरूप अनूप को मैं धरूँ निसि दिन ध्यान॥
सदा सुमिरूँ रूप पल-पल कला कोटि निधान।
जामसुता परताप के भुज चार जीवन-प्रान॥