भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यह एहतेराम तो करना ज़रूर पड़ता है / मुनव्वर राना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मुनव्वर राना |संग्रह=घर अकेला हो गया / मुनव्वर र...) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार= मुनव्वर राना | |रचनाकार= मुनव्वर राना | ||
− | |संग्रह=घर अकेला हो गया / मुनव्वर राना | + | |संग्रह=घर अकेला हो गया / मुनव्वर राना; फिर कबीर / मुनव्वर राना |
}} | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] |
14:05, 4 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
यह एहतराम तो करना ज़रूर पड़ता है
जो तू ख़रीदे तो बिकना ज़रूर पड़ता है
बड़े सलीक़े से यह कह के ज़िन्दगी गुज़री
हर एक शख़्स को मरना ज़रूर पड़ता है
वो दोस्ती हो मुहब्बत हो चाहे सोना हो
कसौटियों पे परखना ज़रूर पड़ता है
कभी जवानी से पहले कभी बुढ़ापे में
ख़ुदा के सामने झुकना ज़रूर पड़ता है
हो चाहे जितनी पुरानी भी दुश्मनी लेकिन
कोई पुकारे तो रुकना ज़रूर पड़ता है
शराब पी के बहकने से कौन रोकेगा
शराब पी के बहकना ज़रूर पड़ता है
वफ़ा की राह पे चलिए मगर ये ध्यान रहे
कि दरमियान में सहरा ज़रूर पड़ता है