"यह माँ के आने का संकेत है / मनोज श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
|||
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
+ | {{KKAnthologyMaa}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | |||
− | |||
− | |||
जब भोर | जब भोर | ||
सूर्य में से फूटती है, | सूर्य में से फूटती है, | ||
पंक्ति 39: | पंक्ति 37: | ||
ता-ता थैया करती है, | ता-ता थैया करती है, | ||
जब स्कूल के रिक्शे से | जब स्कूल के रिक्शे से | ||
− | बच्चा ' | + | बच्चा 'माॅम! बाय' उच्चारता है, |
जब तुलसी की क्यारियाँ सींचती | जब तुलसी की क्यारियाँ सींचती | ||
− | कोई माई | + | कोई माई खाँसती है |
तो यह माँ के आने का संकेत है... | तो यह माँ के आने का संकेत है... | ||
</poem> | </poem> |
18:23, 26 जून 2017 के समय का अवतरण
जब भोर
सूर्य में से फूटती है,
मलय समीर के विनम्र हाथ
पत्तियों को खनखनाते हैं,
किरण-बालाएं हौले-हौले
घटा-वीथियों से
मटक-मटक चलकर
खिड़कियों के झरोखों से झांक कर
मुस्कराती है,
हवा मालती-चमेली-बेला की लताओं से
देह खुजलाती आँगन में
धुप की चटाई पर बैठ
गुनगुनाती है
तो यह माँ के आने का संकेत है...
जब हवा
श्लोक बुदबुदाते हुए
शिवाले की घंटनाद
अपने कन्धों पर लादे
सिरहाने आ-बैठती है,
गली में सब्जी बेचते ठेलेवाले से
कोई माई करेले या भिंडी मोलती हुई
सादी की छोर से बंधे पैसे खोल
कुंजड़े को गिन-गिन देती है
तो यह माँ के आने का संकेत है...
जब छौंके की गंधिल ध्वनि
रसोई से चल कर डाइनिंग टेबल पर
ता-ता थैया करती है,
जब स्कूल के रिक्शे से
बच्चा 'माॅम! बाय' उच्चारता है,
जब तुलसी की क्यारियाँ सींचती
कोई माई खाँसती है
तो यह माँ के आने का संकेत है...