भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये जग ही तो धर्मशाल है / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:48, 24 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna रचनाकार=शिवदीन राम जोशी }} <poem> ये जग ही तो धर्...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

{{KKRachna रचनाकार=शिवदीन राम जोशी }}

ये जग ही तो धर्मशाल है।
है सराय ये सोच मुसाफिर रहना दो दिन क्या खयाल है।
इक आवे, आवे इक जावे, ना कोई रहा न रहने पावे,
फिर मुटाव मन क्यूं करता है, आज गया कोई जाय काल है।
कायम यहां मुकाम नहीं है सुबह यहां तो शाम कहीं है,
करता क्यो तकरार किसी से दुखदाई ये तो कुचाल है।
हाथ जौर चल यार सभी से चले चलो कर प्यार सभी से,
वरना लोग कहे था खोटा ये तो जुलमी जगत जाल है,
कहे शिवदीन समझ ना आवे क्या कमाल है ! ये कमाल है।