भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ये रहनुमाओं ने की हैं इनायतें कैसी / ज्ञान प्रकाश विवेक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञान प्रकाश विवेक |संग्रह=आंखों में आसमान / ज्ञ…) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | {KKGlobal}} | + | {{KKGlobal}} |
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=ज्ञान प्रकाश विवेक | |रचनाकार=ज्ञान प्रकाश विवेक |
20:33, 13 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण
ये रहनुमाओं ने की हैं इनायतें कैसी
कि दे रहे हैं फ़क़ीरों को दावतें कैसी
खिलौने छीन के बच्चों को दे दिए चाकू
मेरे अहद ने लिटाई नियामतें कैसी
जिसे मिलो वही लगता है ख़ुद से रूठा हुआ
उभर रहीं हैं सभी में अलामतें कैसी
हरेक शख़्स के कंधे पे है सलीब कोई
कि इस निज़ाम ने भेजी हैं राहतें कैसी
मकान ज्वालामुखी पर बना के बैठा है
वो ख़ुद से करने लगा है अदावतें कैसी