भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये समझना मुश्किल था / अनिल पुष्कर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:19, 31 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल पुष्कर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घोषणा के बाद भी ये अन्दाज़ा लगाना मुश्किल था
कि गोली किधर से चलेगी

गोली चली
और ये बताना मुश्किल था
कि किधर से चली

कुछ सिपाही ढेर हुए और
अनुमान से कहीं ज़्यादा वनवासी

आदेश के बाद भी
ये ये समझना मुश्किल था कि
मारे गए लोगों की शिनाख़्त किस तरह करें

क्योंकि राष्ट्रीय ख़बर बनते-बनते
ये स्थानीय ख़बर बनी रही
कि जंगल में लगी
अब तक की सबसे भीषण आग है ।