भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रंग अन्धत्व / गीता शर्मा बित्थारिया

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:26, 7 सितम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गीता शर्मा बित्थारिया |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो देखते है
हर बात में
काला सफ़ेद
उन्होंने देखे ही नहीं है
खिलते फूल,
मंडराती तितलियाँ,
उड़ते पक्षी
दौड़ते पशु ,
तैरती मछलियाँ
लहलहाती फसलें
विहान का इंद्रधनुषीय वितान
हंसते खिलखिलाते बच्चे
प्यार में डूबे युगल
पसीना बहाते मजदूर
चट्टान से मजबूत संकल्प
भक्ति में लीन भक्त
स्त्रियों की आंखों में तैरते सपने
बहु रंगी दुनिया को
दो रंगों में समेट देते हैं
रंग अन्धत्व के शिकार लोग