भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रंग तरबूजे का / सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:01, 5 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सर्वेश्वरदयाल सक्सेना }} <poem> रंग तरबूजे का महक खर...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रंग तरबूजे का
महक खरबूजे की !

रो-गाकर आजादी लाए
पहन लंगोटी खादी,
चार कदम भी चल नहीं पाए
इतनी चढ़ गई बादी

रंग तरबूजे का
महक खरबूजे की !

अमरीका में डांस करें
औ’ रूस में मारें कुश्ती
देखो अपने नेताओं की
यारों धींगा मुश्ती।

रंग तरबूजे का
महक खरबूजे की