भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राजनीति की कसौटी / ऋतु त्यागी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:04, 26 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋतु त्यागी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सबको पछाड़कर
आगे बढ़ने की कला में
वह निष्णात था।
दूसरों के अधिकारों में सेंध लगाते हुए
उसे अक्सर देखा जा सकता था।
कईं बार वह औरों को धकियाने से भी
परहेज़ न करता था।
शीर्ष पर पहुँचने की उसकी लालसा उसकी आँखों में
बल्ब की तेज़ रोशनी की तरह
कभी भी चमक उठती।
दूसरों के कानों में
बातों की बत्ती डालकर घुमाने का उसका अपना अंदाज था।
राजनीति की गुणवत्ता की कसौटी पर
जब उसे परखा गया
तब वह उस पर
शत-प्रतिशत खरा पाया गया ।