भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रात उनके नाचघर में आ गई वर्षा / ऋषभ देव शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |संग्रह=तरकश / ऋषभ देव शर्मा }} <Poem> रा...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा
 
|रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा
 
|संग्रह=तरकश / ऋषभ देव शर्मा
 
|संग्रह=तरकश / ऋषभ देव शर्मा
}}
+
}}{{KKAnthologyVarsha}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<Poem>  
 
<Poem>  
 
रात उनके नाचघर में आ गई वर्षा
 
रात उनके नाचघर में आ गई वर्षा

18:38, 31 मार्च 2011 के समय का अवतरण

 
रात उनके नाचघर में आ गई वर्षा
लोग कहते हैं, शहर में आ गई वर्षा

चीर दी फिर किस जनक ने भूमि की छाती
बिजलियाँ कड़कीं, अधर में आ गई वर्षा

झोंपड़ी तक तो न पहुँची, छोड़कर संसद
लुट गई होगी डगर में, आ गई वर्षा

पड़ गई इतनी दरारें, यह नई छत भी
काँपती आठों पहर में, आ गई वर्षा

पाप की जिन कोठियों में रोटियाँ गिरवी
सब बदलती खंडहर में आ गई वर्षा

ऊसरों में भी उगेंगी, अब नई फ़सलें
लहलहाती खेत भर में, आ गई वर्षा