भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रिक्त स्थान / रश्मि भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रश्मि भारद्वाज |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 32: पंक्ति 32:
 
वे बस कुछ रंगीन बिम्बों की तलाश में थे
 
वे बस कुछ रंगीन बिम्बों की तलाश में थे
  
भक्ति काल में मीरा लिख गयीं - राणाजी म्हाने या बदनामी लगे मीठी।
+
भक्ति काल में मीरा लिख गयीं -
 +
 
 +
राणाजी म्हाने या बदनामी लगे मीठी।
 
कोई निन्दो कोई बिन्दो, मैं चलूंगी चाल अपूठी...
 
कोई निन्दो कोई बिन्दो, मैं चलूंगी चाल अपूठी...
1930 में महादेवी के शब्द थे -विस्तृत नभ का कोई कोना, मेरा न कभी अपना होना...
+
 
1990 में लिखती हैं अनामिका -  
+
1930 में महादेवी के शब्द थे -
 +
 
 +
विस्तृत नभ का कोई कोना, मेरा न कभी अपना होना...
 +
 
 +
1990 में लिखती हैं अनामिका -
 +
 
 
हे परमपिताओं,  
 
हे परमपिताओं,  
 
परमपुरुषों–  
 
परमपुरुषों–  
पंक्ति 41: पंक्ति 48:
  
 
2018 में यह पंक्तियाँ लिखते
 
2018 में यह पंक्तियाँ लिखते
मैं आपके लिए तहेदिल से चाहती हूँ ' ग्रो अप  
+
मैं आपके लिए तहेदिल से चाहती हूँ  
एन्ड मूव ऑन '
+
'ग्रो अप  
 +
एन्ड मूव ऑन'
 +
 
 
और आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए  
 
और आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए  
 
20 ....लिख कर रिक्त स्थान छोड़ती हूँ
 
20 ....लिख कर रिक्त स्थान छोड़ती हूँ
 
उम्मीद करती हूँ कि अब कोई नयी बात लिखी जाए!
 
उम्मीद करती हूँ कि अब कोई नयी बात लिखी जाए!
 
</poem>
 
</poem>

12:06, 2 अगस्त 2019 के समय का अवतरण

एक पुरुष ने लिखा दुख
और यह दुनिया भर के वंचितों की आवाज़ बन गया
एक स्त्री ने लिखा दुःख
यह उसका दिया एक उलाहना था

एक पुरुष लिखता है सुख
वहाँ संसार भर की उम्मीद समायी होती है
एक स्त्री ने लिखा सुख
यह उसका निजी प्रलाप था

एक पुरुष ने लिखा प्रेम
रची गई एक नयी परिभाषा
एक स्त्री ने लिखा प्रेम
लोग उसके शयनकक्ष का भूगोल तलाशने लगे

एक पुरुष ने लिखी स्त्रियाँ
ये सब उसके लिए प्रेरणाएं थीं
एक स्त्री ने लिखा पुरुष
वह सीढियाँ बनाती थी

स्त्री ने जब भी कागज़ पर उकेरे कुछ शब्द
वे वहां उसकी देह की ज्यामितियां ख़ोजते रहे
उन्हें स्त्री से कविता नहीं चाहिए थी
वे बस कुछ रंगीन बिम्बों की तलाश में थे

भक्ति काल में मीरा लिख गयीं -

राणाजी म्हाने या बदनामी लगे मीठी।
कोई निन्दो कोई बिन्दो, मैं चलूंगी चाल अपूठी...

1930 में महादेवी के शब्द थे -

विस्तृत नभ का कोई कोना, मेरा न कभी अपना होना...

1990 में लिखती हैं अनामिका -

हे परमपिताओं,
परमपुरुषों–
बख्शो, बख्शो, अब हमें बख्शो!

2018 में यह पंक्तियाँ लिखते
मैं आपके लिए तहेदिल से चाहती हूँ
'ग्रो अप
एन्ड मूव ऑन'

और आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए
20 ....लिख कर रिक्त स्थान छोड़ती हूँ
उम्मीद करती हूँ कि अब कोई नयी बात लिखी जाए!