भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रिलीफ़ कैम्प में दीवाली / नोमान शौक़

Kavita Kosh से
Nomaan Shauque (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 18:04, 14 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: कसमसाती शाम के खिलते बदन पर<br /> ये सितारों का लिबास<br /> जगमगाते शहर क...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कसमसाती शाम के खिलते बदन पर
ये सितारों का लिबास
जगमगाते शहर की ऊंची प्राचीरें
क़ुमक़ुमों से भर गई हैं
रौशनी ही रौशनी है हर तरफ़
तुम हो जहां

यहां कितने युगों से
बस धुआं है
गहरा मटियाला धुआं

जल रहा है कुछ
जो सपनों से ज्यादा क़ीमती
रंगों से दिलकश है
जो अपनों से भी अपना
सुरों से भी ज्यादा भाने वाला
उम्मीदों से ज्यादा दिलफ़ज़ा
कलियों से भी कोमल है शायद
जल रहा है
मैं जहां हूं ......