भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रिहाई / वैशाली थापा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:38, 3 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वैशाली थापा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूंघ लेती है आँख
प्रेम की महक
झूठ की दुर्गन्ध।

चख लेती है नाक
पहली बारिश की मिट्टी
आग में भुनता ज़िन्दा आदमी।

कान सिहर जाते है
उसके नाम की छुअन से
या मौत की चीख़ से।

त्वचा सुन लेती है
स्पर्श की गूंज
और सदियों याद रखती है
देह की आवाज़।

मगर जीभ देख नहीं पाती
शरीर की दासता
और गुलाम पिंजरे के भीतर
आज़ाद रूह।