भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रूप बादल हुआ / राधेश्याम बन्धु" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राधेश्याम बन्धु |संग्रह= }} <Poem> रूप बादल हुआ प्या...)
 
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=राधेश्याम बन्धु   
 
|रचनाकार=राधेश्याम बन्धु   
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
}}
+
}}{{KKAnthologyLove}}
 +
{{KKCatNavgeet}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
रूप बादल हुआ
 
रूप बादल हुआ

12:11, 18 नवम्बर 2014 के समय का अवतरण

रूप बादल हुआ
प्यार पागल हुआ
क्यों नदी घाट की प्यास बुझती नहीं

मेघ घिरते रहे कामना की तरह
हम तरसते रहे प्रार्थना की तरह
धैर्य बंधन हुआ
दर्द क्रंदन हुआ
क्यों सुखद नेह की बूँद झरती नहीं

सीपियाँ तन बदन मोरपंखी नयन
ढूँढती है किसे खुशबुओं की छुअन
नैन दपर्ण हुआ
अश्रु अंजन हुआ
क्यों हिरन की व्यथा रेत सुनती नहीं

धूप से छांव तक हम भटकते रहे
अजनबी की तरह घर में रहते रहे
मौन परिचय हुआ
क्रूर संशय हुआ
क्यो घुटन की किठन रात कटती नहीं