भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लड़कियाँ जब होती है सपनों में / सतीश छींपा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सतीश छींपा |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>लड़कियाँ जब होती …)
 
(कोई अंतर नहीं)

04:52, 14 जनवरी 2011 के समय का अवतरण

लड़कियाँ जब होती है सपनों में
तब दुनियाँ वाकई सुन्दर होती है।
बर्फ सी जमी सांसे
पिघलती है।
धीरे-धीरे
ग्लेशियर की मानिन्द
और बना देती है एक नदी
आँखों के पीछे का खारा समन्दर
कुछ पलों के लिए सूख जाता है
वे स्कूल जाती है
हँसती-खिलखिलाती
गाती-गुनगुनाती है
स्वतंत्र दुनियां
डोलती रहती है निश्चिंत
लड़कियां -
चिंताओं को डाल देती है खूंटी पर
करती है प्रेम
लिख-लिख उड़ा देती है प्रेम कविताएँ
रच डालती है
एक सुन्दर समाज
सच-
बहुत सुन्दर होती है
लड़कियाँ की सपनों की दुनियाँ