भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लड़ाकर बस लड़ाई देखता है / राम नाथ बेख़बर

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:30, 18 दिसम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम नाथ बेख़बर |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लड़ाकर बस लड़ाई देखता है
बुरा केवल बुराई देखता है।

ग़ज़ब ये दौर आया है जगत में
नहीं भाई को भाई देखता है।

बड़ी लाचारगी से एक बूढ़ा
फ़टी अपनी रजाई देखता है।

कभी बुनियाद तक नज़रें तो फेरो
हमेशा क्यूँ ऊँचाई देखता है।

है कितना गोश्त बकरे के बदन में
यही दिल से कसाई देखता है।

दिखा है बेख़बर को दिल तुम्हारा
नहीं तेरी रुखाई देखता है।