भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लब पे हर लय सरगमी रहे / प्रेमरंजन अनिमेष

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:57, 5 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमरंजन अनिमेष |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लब पे हर लय सरगमी रहे
कोई धुन क्यूँ मातमी रहे

दिल ही हो सबकी क़िताबे-पाक
सबको पढ़ना लाज़मी रहे

सूखे मत बाहर नदी कोई
आँखों में इतनी नमी रहे

आदमी को ढूँढ़े आदमी
सबमें ऐसी कुछ कमी रहे

रख हरी इनसानियत की पौध
और सब कुछ मौसमी रहे

शर्त इतनी सी खु़दाई की
आदमी - सा आदमी रहे

दुधमुँहे बच्चे के होंठों पर
हश्र तक धरती थमी रहे

तुझसे मिलने आऊँ जब 'अनिमेष'
ओस पत्तों पर जमी रहे