भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोकतंत्र / शैलेन्द्र चौहान

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:25, 7 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेन्द्र चौहान }} चीत्कार ! हाहाकार ! भयातुर आँखें ! ::...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चीत्कार ! हाहाकार !

भयातुर आँखें !


सिसकती सभ्यता
संस्कृति है कराहती


प्रसन्न और संतुष्ट हैं
चिकने धूर्त राजनयिक
तुंदियल, भ्रष्ट,
व्याभिचारी राजनेता


इसीलिए

लोकतंत्र स्वस्थ है ?