भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोग / सौरभ

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:23, 28 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सौरभ |संग्रह=कभी तो खुलेगा / सौरभ }} <Poem> जानते हुए ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जानते हुए भी मुकर जाते लोग
ऐसा कमाल क्यों दिखाते लोग
देख कर भी हमें नहीं देखते
वक्त पर अँधे हो जाते लोग
वक्त पड़ने पर कुछ भी करते हैं
स्वाभिमान क्यों भूल जाते लोग
ऊँचा उठने के लिए मिट जाते लोग
ऐसा कमाल क्यों दिखाते लोग
कभी गधे पर बरसाते हैं डँडे
कभी उसे बाप बना लेते लोग
ऐसे दोगले क्यों हो जाते लोग
थोड़ा मिलने पर ज्यादा दर्शाते लोग
जरूरत पर दाँत फिचकाते लोग
ऐसा खेल क्यो दिखलाते लोग।