भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोरी / गरिमा सक्सेना

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:00, 25 दिसम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गरिमा सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सो जा बिटुआ प्यारी
सो जा राजदुलारी

सोये गोलू, रामू, शीलू,
सोये मुन्नू मुनिया
सोया सूरज, सोये पर्वत
सोयी सारी दुनिया
कलियाँ सोयीं, तितली सोयीं
सोयीं चिड़ियाँ सारी
सो जा राजदुलारी

चल सपनों में हम घूमेंगे
गायेंगे झूमेंगे
हँसते-हँसते मस्ती करते
झूले भी झूलेंगे
थपकी देकर तुझे सुलाऊँ
आ री निंदिया आ री
सो जा राजदुलारी