भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वे और हम / कैलाश गौतम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
लेखक: [[कैलाश गौतम]]
 
[[Category:कैलाश गौतम]]
 
[[Category:कैलाश गौतम]]
 
[[Category:कविताएँ]]
 
[[Category:कविताएँ]]
 
[[Category:गीत]]
 
[[Category:गीत]]
 +
 +
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
 +
 
स्वयं विचरते रहे सदा स्वच्छन्द दिशाओं में
 
स्वयं विचरते रहे सदा स्वच्छन्द दिशाओं में
  

17:07, 10 दिसम्बर 2006 का अवतरण

लेखक: कैलाश गौतम

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

स्वयं विचरते रहे सदा स्वच्छन्द दिशाओं में

हम सबको उलझाये रक्खा नीति-कथाओं में।


हर पीढ़ी में छले गये हम

गुरुओं-प्रभुओं से

जीये भी तो इनके ही

खूंटे पर पशुओं से

घुट-घुट कर रह गयी हमारी चीख गुफाओं में


इन्हीं महन्तों-संतों ने

कठघरा बनाया है

पाप-पुण्य औ स्वर्ग-नरक

इनकी ही माया है

अपने रहते प्रावधान से ये धाराओं में।


हम होते हैं हवन

और ये होता होते हैं

कान फूंकते जहां

वहां हम श्रोता होते हैं

जनम-जनम यजमान सरीखे हम अध्यायों में।


जैसे गोरे वैसे काले

कोई फर्क नहीं

सुनते जाओ करते जाओ

तर्क-वितर्क नहीं

कभी नहीं बर्दाश्त इन्हें अपनी सुविधाओं में।