भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शहीद / मेरा रंग दे बसंती चोला

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:04, 26 दिसम्बर 2009 का अवतरण ()

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: प्रेम धवन                 

माए रंग दे बसंती चोला

ओ मेरा रंग दे बसंती चोला
मेरा रंग दे है
ओ मेरा रंग दे बसंती चोला
ओय रंग दे बसंती चोला
माए रंग दे बसंती चोला

दम निकले इस देश की खातिर बस इतन अरमान है - (2)

एक बार इस राह में मरना सौ जन्मों के समान है
देख के वीरों की क़ुरबानी अपना दिल भी बोला

मेरा रंग दे बसंती चोला
ओ मेरा रंग दे बसंती चोला
मेरा रंग दे
ओ मेरा रंग दे बसंती चोला
ओय रंग दे बसंती चोला

जिस चोले को पहन शिवाजी खेले अपनी जान पे -(2)
जिसे पहन झाँसी की रानी मिट गई अपनी आन पे
आज उसी को पहन के निकला,
पहन के निकला
आज उसी को पहन के निकला
हम मस्तों का टोला
मेरा रंग दे बसंती चोला

ओ मेरा रंग दे बसंती चोला
मेरा रंग दे बसंती चोला
ओ मेरा रंग दे बसंती चोला
ओय रंग दे बसंती चोला
माए रंग दे बसंती चोला