भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शाम / कुँअर बेचैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुँअर बेचैन }} संध्या के केशों में बँध गया 'रिबन'...)
 
 
पंक्ति 53: पंक्ति 53:
  
 
-मौसम ख़ुशहाली का।
 
-मौसम ख़ुशहाली का।
 
'''''-- यह कविता [[Dr.Bhawna Kunwar]] द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।<br><br>'''''
 

18:07, 1 अक्टूबर 2008 के समय का अवतरण

संध्या के केशों में

बँध गया

'रिबन'

-सूरज की लाली का।


हँसुली-सा

इंद्रघनुष

बिंदिया-सा सूर्य

मेघों की

माला में

ज्योतित वैदूर्य्य

सतरंगे वेशों में

बस गया

बदन

-फूलभरी डाली का।


कुंडल-से

झूम रहे

क्षितिजों पर वृंत

चूम रहा

अधरों को

मधुऋतु का कंत

तन-मन के देशों को

दे गया

गगन

-मौसम ख़ुशहाली का।